google-site-verification=fa3yz3ER-9JPg3xrzQdkgr41EDJNaU0ULYa0u4F4JeA दुधारखाल क्षेत्र के कई लोग जुड़े कांग्रेस के साथ - Swatantra khabar uttarakhand स्वतंत्र खबर उत्तराखंड
दुधारखाल क्षेत्र के कई लोग जुड़े कांग्रेस के साथ

दुधारखाल क्षेत्र के कई लोग जुड़े कांग्रेस के साथ


सतपुली | चौबट्टाखाल विधानसभा के अंतर्गत दुधारखाल में कोटा मल्ला में  कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष केशर सिंह नेगी ने जनसमपर्क और बैठक की गई। 

केशर सिंह नेगी के आगमन पर क्षेत्रवासियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्र ढोल दमाऊ के साथ बडी गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।आज के कार्यक्रम की मुख्य विशेषता रही आप पार्टी के युवा मोर्चा के विधानसभा अध्यक्ष अकित बिष्ट ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा  से प्रभावित होकर अपने युवा साथियों के साथ आप पार्टी का दामन छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली | केशर सिंह नेगी ने सभी युवा साथियों को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई आज कांग्रेस पार्टी सदसयत लेने वालों में ग्राम कठवाडा  के संदीप, ग्राम गुजरखण्ड से  अजय बिष्ट ग्राम काण्डई से  सौरभ कोटा मल्ला से आयुष नेगी ग्राम घेरवा से धर्मेन्द्र ग्राम घेरवा के  कवित सिंह ग्राम घेरवा के  पंकज सिंह ग्राम गुजरखण्ड के राकेश सिंह आदि ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष केशर सिंह नेगी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचार धारा को समझते हुए युवाओं ने मन बना लिया है कि उत्तराखंड राज्य के भविष्य के लिए कांग्रेस पार्टी ही युवाओं का भविष्य सुधार सकती है |

आज के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति व युवा साथियों ने प्रतिभाग किया।

0 Response to "दुधारखाल क्षेत्र के कई लोग जुड़े कांग्रेस के साथ "

एक टिप्पणी भेजें

Advertise under the article