google-site-verification=fa3yz3ER-9JPg3xrzQdkgr41EDJNaU0ULYa0u4F4JeA पौड़ी जिले में दूल्हा-दुल्हनों द्वारा बढ़ चढ़कर लोकतंत्र के इस पर्व में अपने मत का किया प्रयोग - Swatantra khabar uttarakhand स्वतंत्र खबर उत्तराखंड
पौड़ी जिले में दूल्हा-दुल्हनों द्वारा बढ़ चढ़कर लोकतंत्र के इस पर्व में अपने मत का किया प्रयोग

पौड़ी जिले में दूल्हा-दुल्हनों द्वारा बढ़ चढ़कर लोकतंत्र के इस पर्व में अपने मत का किया प्रयोग


19 अप्रैल को मतदान के दिन विवाह मुहूर्त होने के कारण शादी समारोह वाले परिवारों,दूल्हा दुल्हन के मतदान करने के उद्देश्य से जनपद पौड़ी गढ़वाल में एक विशेष अभियान चलाया गया। जिसकी परिणाम स्वरूप आज विवाह समारोह वाले परिवारों व दूल्हा-दुल्हनों द्वारा बढ़ चढ़कर लोकतंत्र के इस पर्व में अपने मत का प्रयोग कर अपने नव दांपत्य जीवन की शुरुआत की जा रही है। 

इस अवसर पर विवाह के दिन अपना मत देने वाले नव दंपतियों को जिलाधिकारी की ओर से इस दिन को यादगार बनाने तथा उनकी सुखी दांपत्य जीवन की शुभकामनाओं हेतु विशेष स्मृति चिन्ह भी भेंट किए जा रहे हैं।

0 Response to "पौड़ी जिले में दूल्हा-दुल्हनों द्वारा बढ़ चढ़कर लोकतंत्र के इस पर्व में अपने मत का किया प्रयोग "

एक टिप्पणी भेजें

Advertise under the article