google-site-verification=fa3yz3ER-9JPg3xrzQdkgr41EDJNaU0ULYa0u4F4JeA ग्राम बडखोलू में प्रशासन से वार्ता हुई विफल, 2 अक्टूबर को किया जायेगा धरना प्रदर्शन - Swatantra khabar uttarakhand स्वतंत्र खबर उत्तराखंड
ग्राम बडखोलू में प्रशासन से वार्ता हुई विफल, 2 अक्टूबर को किया जायेगा धरना प्रदर्शन

ग्राम बडखोलू में प्रशासन से वार्ता हुई विफल, 2 अक्टूबर को किया जायेगा धरना प्रदर्शन


सतपुली । बडखोलू मोटर पुल को लेकर प्रस्तावित 2 अक्टूबर को होने वाले धरना प्रदर्शन व चक्का जाम किया जायेगा ll विधायक प्रतिनिधि द्वारा भेजे गए प्रतिनिधि मंडल को किया बेरंग वापस ।

विधायक द्वारा भेजे गए प्रतिनिधि मंडल के साथ ग्रामीणों की हुई वार्ता विफल ।

वार्ता में विधायक पौड़ी प्रतिनिधि अशोक डुकलान बीजेपी मंडल अध्यक्ष कल्जीखाल, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी डी सी नौटियाल, संजय चौहान ए ई पीडब्ल्यूडी के साथ ग्रामीणों की वार्ता विफल रही l

प्रतिनिधि मंडल ने ग्रामीणों को समझाने का काफी प्रयास किया और 2अक्टूबर को किए जाने वाले चक्का जाम और धरना प्रदर्शन को स्थगित किए जाने को वार्ता की लेकिन ग्रामीण किसी भी आश्वाशन को मानने को तैयार नहीं थे तथा प्रतिनिधि मंडल की एक भी बात नहीं सुनी और उन्हें वापस लौटा दिया गया l

जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा 2 अक्टूबर को किए जाने वाले चक्का जाम और धरना प्रदर्शन को लेकर एकमत दिखे l 

रणबीर सिंह विष्ट ग्राम प्रधान, महिपाल सिंह राज्य आंदोलनकारी, सुमन प्रकाश नेगी, जंगवीर सिंह बिष्ट, हरेंद्र सिंह(जजू), शशिधर प्रसाद, चैतराम, विजय सिंह, बलबीर सिंह, उमेश सिंह, मालदास, गंगा सिंह, चतर सिंह, सतेंद्र प्रसाद, शकुन्तला देवी, विदु देवी, सतेश्वरी देवी, जीवनी देवी, कुंवारी देवी, हंसा देवी, रेखा देवी, संगीता देवी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे l

0 Response to "ग्राम बडखोलू में प्रशासन से वार्ता हुई विफल, 2 अक्टूबर को किया जायेगा धरना प्रदर्शन "

एक टिप्पणी भेजें

Advertise under the article