google-site-verification=fa3yz3ER-9JPg3xrzQdkgr41EDJNaU0ULYa0u4F4JeA पौड़ी में नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी गुणवंत ने संभाला कार्यभार - Swatantra khabar uttarakhand स्वतंत्र खबर उत्तराखंड
पौड़ी में नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी गुणवंत ने संभाला कार्यभार

पौड़ी में नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी गुणवंत ने संभाला कार्यभार


पौड़ी। जनपद पौड़ी के नवागत मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने आज विकास भवन पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वह वर्ष 2010 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। उन्होंने जिले के 47वें मुख्य विकास अधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इसके पूर्व गिरीश गुणवंत शासन में अपर निदेशक आई.टी.डी.ए. व सचिव सेवा के अधिकार पद पर थे। कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात उन्होंने बताया कि जनता का हित एवं शासन की योजनाओं को लागू कराना उनका मुख्य उद्देश्य रहेगा। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा पुष्प कुछ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

        

0 Response to "पौड़ी में नवनियुक्त मुख्य विकास अधिकारी गुणवंत ने संभाला कार्यभार "

एक टिप्पणी भेजें

Advertise under the article